राजेंद्र मिश्र बने चीनी मिल ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष

कुशीनगर : दी यूनाइटेड शुगर मिल सेवरही में शुक्रवार की शाम ट्रेड यूनियनों की ओर से मेंबर रसीद का वितरण किया गया। इसमें 370 कर्मचारियों में से 274 कर्मचारियों ने रसीद लेकर संगठन के प्रति अपनी सहमति जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से राजेन्द्र मिश्र को यूनियन का अध्यक्ष और मुजीबुद्दीन अंसारी को मंत्री चुना गया। इस दौरान चन्द्रभान राय,उपाध्यक्ष रमेश कुमार, मनोज कुमार सिंह,दुर्ग विजय सिंह, संजीव सिंह,अजय मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here