इंडियन कोपरेटिव न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सहकारिता मंत्रालय के सुझावों पर इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) ने बंद पड़ी सहकारी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की पहल की है। यह जवाब लोकसभा में एक लिखित जवाब में, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा था।
मंत्री शाह ने बताया कि, सरकार ने यह साफ किया है कि अप्रैल 2016 से किसानों को उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) या राज्य द्वारा तय मूल्य (SAP) तक गन्ने की ज्यादा कीमत देने पर सहकारी चीनी मिलों पर अतिरिक्त इनकम टैक्स नहीं लगेगा।
उन्होंने आगे कहा कि, केंद्रीय बजट 2023-24 के तहत, चीनी सहकारी समितियों को असेसमेंट ईयर 2016-17 से पहले की अवधि के लिए गन्ना किसानों को दिए गए पेमेंट को खर्च के तौर पर क्लेम करने की अनुमति दी गई है, जिससे 46,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राहत मिली है। अमित शाह ने यह भी बताया कि, सरकार ने नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NCDC) के ज़रिए एथेनॉल प्लांट, को-जनरेशन प्लांट लगाने, वर्किंग कैपिटल सपोर्ट या इन तीनों कामों के लिए एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, मंत्रालय ने NCDC को 1,000 करोड़ रुपये जारी किए – FY 2022-23 में 500 करोड़ रुपये और FY 2024-25 में 500 करोड़ रुपये, और NCDC ने 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये बांटे हैं।
















