खेतों में सूख रहा है किसानों का गन्ना, पर्ची न मिलने से नाराजी

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) : हरैया सतघरवा के तराई क्षेत्र शिवपुरा ए गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों को गन्ना पर्चियां नहीं मिल रही है। इससे किसानों का पेड़ी गन्ना खेतों में सूख रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसान ओमप्रकाश, सोखा, काली प्रसाद, गोबरे और शिवदीन ने कहा कि वे अपने गन्ने की आपूर्ति तुलसीपुर चीनी मिल को करते हैं। उन्हें खेतों को खाली कर गेहूं, मसूर, सरसों और सब्जियों की बुवाई करनी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी हेमंत गुप्ता ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है।उन्होंने आश्वासन दिया कि, किसानों की पर्ची संबंधी समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here