बिहार : सिवान जिले में चीनी मिल स्थापित करने की तैयारी शुरू, किसानों में ख़ुशी का माहोल

सीवान : राज्य सरकार ने चीनी उद्योग को बढ़ावा देने का फैसला किया है, और प्रदेश में लगभग 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसमें से एक मिल सिवान जिलें में स्थापित होगी। राज्य सरकार की इस पहल से स्थानीय किसानों में ख़ुशी का माहोल है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, दरौली प्रखंड के बलहूं गांव में नई चीनी मिल की स्थापना को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है।

आपको बता दे की, गन्ना विभाग ने स्थानीय किसानों के साथ बैठक कर करीब 83 एकड़ जमीन का चयन किया है। इसका आधिकारिक प्रस्ताव अब मुख्यालय भेजने की तैयारी है। हाल ही में गन्न विकास के सहायक निदेशक रजनीश कुमार गीरापु की उपस्थिति में हुई बैठक में एक दर्जन से अधिक किसानों ने स्वेच्छा से अपनी सहमति दी। बैठक में जमीन के कागजात के साथ-साथ विकास के तीन मुख्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

इसमें चीनी मिल की स्थापना के साथ चिन्हित जमीन पर आधुनिक मिल लगाने के लिए तकनीकी रिपोर्ट तैयार, मिल के साथ-साथ सहायक इकाइयों के रूप में गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार बढ़ाने की पहल। गन्ना विभाग ने इसको लेकर चयनित किसानों को उन्नत किस्म के गन्ने के बीज निशुल्क उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। बिहार सरकार के मास्टर प्लान लक्ष्य 2025-26 के तहत जिला समेत 14 जिलों में बंद पड़ी इकाइयों को पुनर्जीवित करने और नई मिलें खोलने की प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here