पानीपत (हरियाणा) : पानीपत शुगर मिल गन्ना पेराई और बिजली उत्पादन में प्रदेश में सबसे आगे है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल में बुधवार सुबह छह बजे तक 38.41 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। यह प्रदेश 10 सहकारी व हैफेड के एक मिल सहित 11 शुगर मिलों में सबसे ज्यादा है। पानीपत शुगर मिल बुधवार को अपनी 50 हजार क्विंटल पेराई क्षमता से भी अधिक 51 हजार क्विंटल पेराई क्षमता पर चल रहा है।
खबर में आगे कहा गया है की, शुगर मिल में बिजली बनाने की लगी टरबाइन साढे़ 25 मेगावाट पर चल रही है। टरबाइन की आठ मेगावाट बिजली से तो शुगर मिल चल रहा है और बाकी बिजली एचवीपीएन के नौल्था पावर हाउस को एक्सपोर्ट की जा रही है। शुगर मिल द्वारा बुधवार सुबह छह बजे तक 2.82 करोड़ लाख यूनिट बिजली एक्सपोर्ट की है। शुगर मिल अब तक 17.85 करोड़ लाख रुपये की बिजली बेच चुका है। ‘अमर उजाला’ से बोलते हुए एमडी संदीप कुमार ने बताया कि, पानीपत शुगर मिल बिजली बेचने में अब तक प्रदेश के सभी सहकारी व निजी मिलों में सबसे ऊपर चल रहा है। पानीपत शुगर मिल का क्षमता उपयोग (कैपेसिटी यूटिलाइजेशन) 94.84 चल रहा है, जो प्रदेश के सभी सहकारी एवं निजी शुगर मिलों में टॉप पर चल रहा है।


















