सुवा : कृषि मंत्री तोमासी टुनाबुना ने फिजी की चीनी उद्योग वर्तमान तस्वीर को बदलने, लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों को दूर करने और उत्पादकता बढ़ाने के मकसद से कई पहलों की घोषणा की है। टुनाबुना ने माना की, सैलरी पेमेंट न होना, ज़्यादा ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और इनएफिशिएंसी, चीनी उद्योग पर सालों से बोझ रही है।
उन्होंने कहा कि वे किसानों, उद्योग भागीदार और स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर की दिक्कतों को दूर करने और प्रोडक्शन को धीमा करने वाली गैर-जरूरी लागतों को कम करने के लिए काम कर रहे हैं।उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि, मिट्टी की लवणता या ज़मीन की ढलान के कारण सभी इलाके गन्ने के लिए सही नहीं हैं, और जो किसान ठीक से प्रोडक्शन नहीं कर सकते, उनके लिए दूसरी फसलों पर विचार किया जा सकता है।
कृषि मंत्री तोमासी टुनाबुना ने कहा, अब हम सॉल्यूशन पर फोकस कर रहे हैं। फिजी की शुगर इंडस्ट्री स्थानीय और विदेशी दोनों मार्केट में काम करती है, और आउटपुट और वैल्यू को ज़्यादा से ज़्यादा करने के लिए प्रोडक्शन प्लानिंग, फीजिबिलिटी स्टडीज़, और डेटा-ड्रिवन स्ट्रेटेजी काफी ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा, हम चीनी उद्योग को कार्यक्षम और सस्टेनेबल बनाना चाहते हैं। इसमें शुगर प्रोडक्ट्स को डायवर्सिफाई करने के तरीके खोजना शामिल है, जैसे कि ज़्यादा वैल्यू वाली व्हाइट शुगर, मोलासेस, और शुगर बाय-प्रोडक्ट्स से अल्टरनेटिव एनर्जी सोर्स बनाना।


















