सरकार ने 2025-26 के प्रमुख कृषि फसलों की दूसरी अग्रिम अनुमान रिपोर्ट जारी की; गन्ने का उत्पादन 5001.97 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान

नई दिल्ली : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों (खरीफ और रबी) के उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी किए हैं। इन अनुमानों के अनुसार देश में खाद्यान्न उत्पादन बहुत मजबूत स्थिति में है और कई फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। गन्ने का उत्पादन 5001.97 लाख मीट्रिक टन (LMT) रहने का अनुमान है।

अनुमानों के अनुसार, खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1741.44 LMT और रबी खाद्यान्न उत्पादन 1745.13 LMT रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले क्रमशः लगभग 46 LMT (2.8%) और 53 LMT (3.2%) अधिक है। पिछले वर्ष खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1694.60 LMT और रबी उत्पादन 1691.66 LMT था। खरीफ चावल का उत्पादन 1239.28 LMT रहने का अनुमान है, जबकि 2024-25 में यह 1227.72 LMT था। यानी 11.56 LMT की वृद्धि हुई है। रबी चावल का उत्पादन 167.20 LMT अनुमानित है।गेहूं का उत्पादन 1202.10 LMT अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 1179.45 LMT की तुलना में 22.65 LMT अधिक है।

खरीफ मक्का का उत्पादन 302.47 LMT (रिकॉर्ड) और रबी मक्का का उत्पादन 159.03 LMT (रिकॉर्ड) अनुमानित है। इससे पोषक/मोटे अनाज के उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि देखी गई है। खरीफ मोटे अनाज का उत्पादन 425.89 LMT और रबी मोटे अनाज का उत्पादन 213.41 LMT अनुमानित है। खरीफ मूंगफली का उत्पादन 112.94 LMT और रबी मूंगफली 7.97 LMT अनुमानित है। खरीफ मूंगफली का उत्पादन पिछले वर्ष के 104.12 LMT से 8.82 LMT अधिक है।सोयाबीन का उत्पादन 127.20 LMT और सरसों-रेपसीड का उत्पादन 133.31 LMT (रिकॉर्ड) अनुमानित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here