देश में आपातकालीन स्थिति के लिए पर्याप्त चावल और गेहूं का भंडार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, और खाद्यान्न, दालों, खाद्य तेलों और चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि, चावल और गेहूं का बफर स्टॉक सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आवश्यकताओं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किसी भी आपातकालीन जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि, जरूरत पड़ने पर कीमतों को स्थिर करने के लिए एफसीआई ओपन मार्केट सेल स्कीम (घरेलू) के तहत अतिरिक्त स्टॉक जारी करने के लिए तैयार है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here