शुगर मिल क्षेत्र में तीन नई सड़कों का निर्माण शुरू, आवागमन में होगी सुविधा

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) : वार्ड-41 स्थित शुगर मिल क्षेत्र में तीन नई सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। नगर निगम की ओर से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। महापौर अजय कुमार ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर गेंती चलाकर परियोजना की औपचारिक शुरुआत की।इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां कम होंगी।

महापौर ने कहा कि, शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहारनपुर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, क्षेत्रीय पार्षद संजय सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here