बाढ़ की तबाही के बावजूद पाकिस्तान की कृषि विकास दर 2.89% रही, गन्ना उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

इस्लामाबाद : वर्ष 2025 की भीषण मानसूनी बाढ़ से भारी नुकसान झेलने के बावजूद पाकिस्तान के कृषि क्षेत्र ने उल्लेखनीय मजबूती दिखाई है। पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, कृषि क्षेत्र ने 2.89 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह दर केवल 1.53 प्रतिशत थी। सरकार द्वारा समय पर उठाए गए राहत एवं सहायता कदमों के कारण किसान बाढ़ के संकट से उबरने में सफल रहे और कृषि क्षेत्र ने शुरुआती अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का योगदान 23.4 प्रतिशत है, जबकि देश के 33.1 प्रतिशत लोगों को इसी क्षेत्र से रोजगार मिलता है। खाद्य सुरक्षा और कृषि नीति को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने नेशनल एग्रीकल्चर एंड फूड सिक्योरिटी काउंसिल (NAFSC) का गठन किया है, जिससे कृषि और खाद्य सुरक्षा योजनाओं को नई दिशा मिली है।

गन्ना बना कृषि विकास का सबसे बड़ा आधार…

ChiniMandi WhatsApp Channel

पाकिस्तान के पांच प्रमुख कृषि उत्पादों—गन्ना, गेहूं, धान, कपास और मक्का—में इस वर्ष कुल 0.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष इनमें 13.19 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। इन फसलों में गन्ने ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और कृषि क्षेत्र की वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान दिया। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, गन्ना उत्पादन 6.2 प्रतिशत बढ़कर 8.945 करोड़ टन (89.45 मिलियन टन) पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 8.424 करोड़ टन (84.24 मिलियन टन) था। यह वृद्धि मुख्य रूप से गन्ने के रकबे में विस्तार और प्रति हेक्टेयर उत्पादन (उपज) में 3.7 प्रतिशत सुधार के कारण संभव हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के बावजूद गन्ना उत्पादन में हुई यह वृद्धि पाकिस्तान के कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। गन्ने के बेहतर प्रदर्शन ने कपास और मक्का के कमजोर उत्पादन से हुए नुकसान की भरपाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गेहूं और धान ने भी दिया सहारा…

पाकिस्तान की प्रमुख खाद्यान्न फसल गेहूं का उत्पादन भी मजबूत रहा। गेहूं उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़कर 2.961 करोड़ टन (29.61 मिलियन टन) पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 2.840 करोड़ टन (28.40 मिलियन टन) था। सरकार की अंतरिम गेहूं नीति 2025-26, प्रमाणित बीजों और उर्वरकों की बेहतर उपलब्धता ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई।धान उत्पादन में भी सुधार दर्ज किया गया, जबकि कपास और मक्का का उत्पादन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गन्ना, गेहूं और धान की बेहतर पैदावार ने बाढ़ से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आने वाले वर्षों में कृषि क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत दिए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here