SEIA 2026: बारामती एग्रो लिमिटेड को गन्ना क्षेत्र में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन उत्कृष्टता पुरस्कार

मुंबई: चीनी, एथेनॉल और जैव-ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतिष्ठित शुगर, एथेनॉल एंड बायोएनर्जी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स (SEIA) 2026 का भव्य समापन मुंबई के पवई स्थित द वेस्टिन होटल में हुआ। यह पुरस्कार समारोह शुगर-एथेनॉल एंड बायोएनर्जी इंडिया कॉन्फ्रेंस (SEIC 2026) के पांचवें संस्करण का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसका आयोजन 12 और 13 जून 2026 को किया गया।सम्मेलन का शुभारंभ उद्योग, सरकार और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान चीनी, एथेनॉल और जैव-ऊर्जा उद्योग से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भाग लेकर उद्योग के भविष्य, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की।
पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने बारामती एग्रो लिमिटेड को गन्ना क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन में उत्कृष्टता (Excellence in Digital Transformation through AI in Sugarcane Field) के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान बारामती एग्रो लिमिटेड द्वारा गन्ना खेती और प्रबंधन में आधुनिक डिजिटल तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग के लिए प्रदान किया गया। कंपनी ने एआई आधारित समाधान अपनाकर गन्ना उत्पादन, निगरानी, डेटा विश्लेषण और कृषि प्रबंधन को अधिक स्मार्ट, दक्ष और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

SEIA 2026 पुरस्कारों का उद्देश्य उन संस्थाओं और व्यक्तियों को पहचान देना है, जिन्होंने नवाचार, तकनीकी उन्नयन और सतत विकास के माध्यम से चीनी एवं जैव-ऊर्जा उद्योग को नई दिशा प्रदान की है। इस वर्ष का आयोजन उद्योग के अग्रणी विशेषज्ञों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और तकनीकी पेशेवरों के लिए विचार-विमर्श तथा सहयोग का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

ChiniMandi WhatsApp Channel

देशभर से जुटे चीनी उद्योग के दिग्गज…

सम्मेलन में देशभर से चीनी उद्योग, एथेनॉल उत्पादन, जैव-ऊर्जा और कृषि क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे।इनमें ‘चिनीमंडी’ के संस्थापक एवं सीईओ उप्पल शाह, सह-संस्थापक हेमंत शाह, जे.के. ग्रुप के संस्थापक जीतू शाह, भारत सरकार में रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रह चुके रावसाहेब दानवे पाटिल, महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) के संयुक्त सचिव अश्विनी श्रीवास्तव, महाराष्ट्र के चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते, श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ (NFCSF) के प्रबंध निदेशक प्रकाश नाईकनवरे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल थे। इसके अलावा श्री रेणुका शुगर्स के कार्यकारी निदेशक एवं उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजेंद्र सिंह, निदेशक रवि गुप्ता, ओंकार ग्रुप के निदेशक ओमराजे बोत्रे-पाटिल तथा ब्राजील के विदेश मंत्रालय के महावाणिज्य दूत जोस माउरो दा फोंसेका कोस्टा कूटो भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विभिन्न श्रेणियों में दिया गया सम्मान…

SEIA 2026 पुरस्कारों के माध्यम से चीनी, एथेनॉल और जैव-ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योग जगत के अग्रणी संगठनों और व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। पुरस्कारों की प्रमुख श्रेणियों में, निजी क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल, सर्वाधिक विविधीकृत चीनी समूह,जैव-ईंधन व्यापार में उभरता हुआ स्टार्टअप, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ गन्ना उत्पादक, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार, उद्योग नेतृत्व सम्मान शामिल रहे।इन पुरस्कारों के माध्यम से उन व्यक्तियों और संस्थाओं को पहचान दी गई, जिन्होंने नवाचार, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी विकास और सतत विकास के माध्यम से उद्योग को नई दिशा देने का कार्य किया है।

नवाचार, स्थिरता और विकास पर रहा विशेष जोर…

आयोजकों के अनुसार, एसईआईए 2026 केवल पुरस्कार वितरण समारोह नहीं था, बल्कि यह चीनी, एथेनॉल और जैव-ऊर्जा क्षेत्रों में नवाचार, पर्यावरणीय स्थिरता और औद्योगिक विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी था। इस मंच ने उद्योग से जुड़े पेशेवरों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को एक साथ लाकर विचारों के आदान-प्रदान, नई साझेदारियों और भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं पर चर्चा का अवसर प्रदान किया। विशेषज्ञों का मानना है कि, एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम, हरित ऊर्जा और जैव-ईंधन के बढ़ते महत्व के बीच ऐसे आयोजन उद्योग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

देश की अग्रणी कंपनियों ने की भागीदारी…

सम्मेलन में भारत की कई प्रमुख और नवोन्मेषी कंपनियों ने भाग लिया। इनमें निरानी शुगर्स, केबीके केम-इंजीनियरिंग, रिका ग्लोबल इम्पेक्स, ओंकार साखर प्राइवेट लिमिटेड, प्राज इंडस्ट्रीज, फ्यूलब्रेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नूर एंजाइम्स प्राइवेट लिमिटेड, अल्फा लावल, आदित्य फिनकेम प्राइवेट लिमिटेड, फाइंडेबिलिटी साइंसेज इंक., निजामुद्दीन ग्रुप, श्री गुरुदत्त शुगर्स लिमिटेड, श्री विठ्ठल एसएसके, स्वराज ग्रीन पावर एंड फ्यूल, बलरामपुर चीनी मिल्स तथा बिजनेस कोर सॉल्यूशंस जैसी कंपनियां शामिल थीं।

उद्योग के लिए प्रेरणा बना एसईआईए 2026…

आयोजकों का कहना है कि, SEIA 2026 का प्रभाव आने वाले वर्षों तक उद्योग में महसूस किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियां अन्य उद्यमियों, किसानों और उद्योग से जुड़े लोगों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।यह समारोह केवल पिछले वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं था, बल्कि भविष्य के नवाचार, तकनीकी विकास और उद्योग की नई संभावनाओं के लिए एक मजबूत आधार भी साबित हुआ।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here