फिजी : गन्ना कटाई और परिवहन दरों पर एससीजीसी और एफसीसीसी के बीच चर्चा, बढ़ती ईंधन कीमतों पर जताई चिंता

लौतोका : फिजी के चीनी उद्योग में बढ़ती लागत और आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के बीच शुगर केन ग्रोअर्स काउंसिल (SCGC) और फिजियन कॉम्पिटिशन एंड कंज्यूमर कमीशन (FCCC) के बीच गन्ना कटाई और परिवहन (कार्टेज) दरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। यह बैठक 2026 के पेराई सत्र की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित की गई थी। SCGC ने लौतोका स्थित मुख्यालय में FCCC की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेनिकाविका जियुटा और उनकी टीम का स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से ईंधन कीमतों में वृद्धि का यांत्रिक गन्ना कटाई और परिवहन सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की गई।

किसानों पर पहले से ही बढ़ रहा है आर्थिक दबाव…

ChiniMandi WhatsApp Channel

SCGC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विमल दत्त ने कहा कि, दरों में किसी भी प्रकार की समीक्षा वर्तमान उद्योग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही की जानी चाहिए। इसमें अनुमानित चीनी कीमतें, उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और किसानों की आर्थिक स्थिति जैसे पहलुओं का समुचित मूल्यांकन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि, गन्ना उत्पादक पहले से ही वित्तीय दबाव का सामना कर रहे हैं और परिचालन लागत में किसी भी अतिरिक्त वृद्धि का आकलन पूरे उद्योग की दीर्घकालिक स्थिरता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

विमल दत्त ने कहा, चीनी उद्योग की स्थिरता इस बात पर निर्भर करती है कि किसानों की आय और कटाई व परिवहन सेवा प्रदाताओं की परिचालन आवश्यकताओं के बीच संतुलन बना रहे। दरों की किसी भी समीक्षा को ठोस आंकड़ों, मौजूदा बाजार परिस्थितियों और उद्योग की अतिरिक्त लागत वहन करने की क्षमता के आधार पर ही तय किया जाना चाहिए।”

किसानों और सेवा प्रदाताओं की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण…

एससीजीसी ने कहा कि गन्ना उत्पादकों और कटाई-परिवहन सेवा प्रदाताओं दोनों की भूमिका चीनी उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला में बेहद महत्वपूर्ण है। पेराई सत्र के दौरान निर्बाध संचालन बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के हितों में संतुलन आवश्यक है। परिषद ने यह भी कहा कि दरों की समीक्षा करते समय मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, क्योंकि एक ओर किसानों की उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर वर्ष 2026 के लिए गन्ने की संभावित कीमत अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है।

एससीजीसी ने एफसीसीसी द्वारा उद्योग से जुड़े पक्षों के साथ संवाद स्थापित करने की पहल का स्वागत किया और कहा कि परिषद नियामक संस्था के साक्ष्य-आधारित मूल्यांकन दृष्टिकोण की सराहना करती है। परिषद ने यह भी दोहराया कि, वह एफसीसीसी, सहकारी समितियों, परिवहन संचालकों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर ऐसा संतुलित और न्यायसंगत समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है, जो फिजी के चीनी उद्योग की दीर्घकालिक स्थिरता और विकास को सुनिश्चित कर सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here