महाराष्ट्र: पुणे की शास्त्रत्व टेक्नॉलॉजीज भारत का पहला पूर्णतः इलेक्ट्रिक ‘सक्षम E1S’ गन्ना कटाई मशीन कर रही है विकसित

पुणे: भारत के कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। युवा नवोन्मेषक मजदूरों की कमी, बढ़ती उत्पादन लागत और टिकाऊ खेती की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कृषि समाधान विकसित कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कृषि मशीनों से लेकर उन्नत पौध जैव प्रौद्योगिकी तक कई क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं। इन्हीं नवाचारों में ‘सक्षम E1S’ विशेष रूप से चर्चा में है। पुणे स्थित डीप-टेक स्टार्टअप शास्त्रत्व टेक्नॉलॉजीज भारत का पहला पूर्णतः इलेक्ट्रिक गन्ना कटाई प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है।

भारत दुनिया के प्रमुख गन्ना उत्पादक देशों में शामिल है और लाखों किसानों की आय गन्ना खेती पर निर्भर करती है। लेकिन गन्ना कटाई के लिए मजदूरों की कमी और बढ़ती कटाई लागत इस क्षेत्र के सामने बड़ी चुनौती बन चुकी है। शास्त्रत्व टेक्नॉलॉजीज के सह-संस्थापक अथर्व महेंद्र पत्की ने बताया कि, यह मशीन भारतीय कृषि परिस्थितियों के अनुरूप तैयार की जा रही है और इसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, कंपनी का लक्ष्य भारतीय किसानों के लिए सस्ती, टिकाऊ और ऐसी तकनीक विकसित करना है जो खेती की लागत और फसल में होने वाले नुकसान को कम कर सके।सक्षम E1S को विशेष रूप से छोटे और मध्यम किसानों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है। वर्तमान में उपयोग होने वाले अधिकांश गन्ना हार्वेस्टर ट्रैक्टर से जुड़े होते हैं, जबकि यह मशीन पूर्णतः इलेक्ट्रिक, स्वचालित (सेल्फ-प्रोपेल्ड), हल्की और अपेक्षाकृत कम लागत वाली होगी। कंपनी के डिजाइन इंजीनियर अंकित भौसर ने कहा कि मौजूदा अधिकांश मशीनों की तुलना में यह हार्वेस्टर पूरी तरह इलेक्ट्रिक और स्वचालित होगा। इसका वजन और कीमत कम होने के कारण यह छोटे और मध्यम किसानों के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here