पुणे में रातोंरात 40 टन गन्ना चोरी; पुलिस ने किया दो संदिग्धों को गिरफ्तार

पुणे (महाराष्ट्र) : त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी की चर्चा के बीच पुणे के हवेली तालुका से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। सोना, मोबाइल या वाहन चोरी की घटनाएं तो आपने सुनी होंगी, लेकिन पुणे में खेत से ही 40 टन गन्ना चोरी हुआ है। खास बात यह है कि चोरों ने करीब सात महीने पुरानी गन्ने की फसल काटकर 88 हजार रुपये का गन्ना चुरा लिया। इस मामले में लोनीकंद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुणे के पास हवेली तालुका के आष्टापुर में यह घटना हुई। शिकायतकर्ता अनिल नंदकुमार कामठे के गन्ने की चोरी हुई है।कामठे परिवार 19 से 23 अगस्त के बीच मुंढवा गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके खेत में लगी करीब सात महीने पुरानी गन्ने की फसल काटकर चोरी कर ली। परिवार के खेत पर लौटने के बाद उन्हें गन्ना गायब दिखाई दिया। खेत का निरीक्षण करने पर करीब 40 टन गन्ना चोरी होने का पता चला। शिकायत के अनुसार चोरी किए गए गन्ने की कीमत करीब 88 हजार रुपये थी। 24 अगस्त को लोनीकंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्धों की तलाश की। जांच के दौरान नवनाथ लक्ष्मण कोतवाल (29), निवासी आष्टापुर का नाम सामने आया। पुलिस जांच में सामने आया कि नवनाथ कोतवाल के कहने पर योगेश पोपट गव्हाणे (25), निवासी आष्टापुर ने अपने मजदूरों की मदद से खेत से गन्ना काटकर चोरी किया था।पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।लोनीकंद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here