नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एथेनॉल उत्पादन के लिए अतिरिक्त खाद्य निगम (FCI) के चावल और खराब खाद्यान्न के इस्तेमाल पर भी सीमा निर्धारित कर दी है। इससे पहले सरकार ने वर्ष 2026-27 के एथेनॉल आपूर्ति सत्र के लिए गन्ने से बनने वाले अधिकांश कच्चे माल के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। अब चावल के उपयोग पर लगाई गई पाबंदियों से एथेनॉल उत्पादन के लिए मक्के की मांग बढ़ने की संभावना है। इससे पोल्ट्री, डेयरी और स्टार्च उद्योगों के बीच मक्के की उपलब्धता को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है।
हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकशित खबर में कहा गया है की, 3 नवंबर को जारी संशोधित निविदा शर्तों के अनुसार, सरकार ने अतिरिक्त FCI चावल से एथेनॉल उत्पादन की सीमा पहले तीन तिमाहियों के लिए 3.24 अरब लीटर तय की है। वहीं, खराब खाद्यान्न से एथेनॉल उत्पादन के लिए अलग से 1.6 अरब लीटर की वार्षिक सीमा निर्धारित की गई है। इस प्रकार इन दोनों स्रोतों से अधिकतम 4.84 अरब लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया जा सकेगा। यह तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा ईंधन में एथेनॉल मिश्रण के लिए जारी 11 अरब लीटर की कुल निविदा का लगभग 44 प्रतिशत है।
इन पाबंदियों के कारण एथेनॉल की शेष मांग अन्य कच्चे माल से पूरी करनी होगी। इसमें सबसे प्रमुख विकल्प मक्का होगा। हालांकि, औद्योगिक उपयोग और पशु आहार की बढ़ती मांग के कारण पहले से ही मक्के की उपलब्धता पर दबाव बना हुआ है। खराब खाद्यान्न से एथेनॉल उत्पादन की निर्धारित सीमा 1.6 अरब लीटर है, जो कुल निविदा मात्रा का लगभग 14.5 प्रतिशत है। तेल विपणन कंपनियां एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (नवंबर से अक्टूबर) की प्रत्येक तिमाही में इस स्रोत से अधिकतम 400 मिलियन लीटर एथेनॉल की खरीद करेंगी।
संशोधित निविदा में अतिरिक्त FCI चावल से बनने वाले एथेनॉल पर भी शर्तें लगाई गई हैं। इसके तहत कोई भी उत्पादक अपनी एक तिमाही की कुल एथेनॉल पेशकश में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सा FCI चावल से बने एथेनॉल का नहीं रख सकेगा। इसके अलावा, पहले तीन तिमाहियों में इस स्रोत से कुल खरीद की सीमा प्रत्येक तिमाही में 1.08 अरब लीटर तय की गई है। यदि कंपनियों की ओर से निर्धारित सीमा से अधिक प्रस्ताव आते हैं, तो सभी पात्र निविदादाताओं की मात्रा में समानुपातिक कटौती की जाएगी।



















chaval se gadi chalane me jo maja aayega voh khane me kaha maja aayega sarkar ne kiya kam kar raha hai salam indi auur aage kiya kahu