महाराष्ट्र की चीनी मिल में लगी आग

शिरूर तालुका के रावसाहेबदादा पवार घोड़गंगा सहकारी चीनी मिल में बुधवार को भीषण आग लग गयी। आग किस वजह से लगी है अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। खबरों के मुताबिक आग आज करीब दोपहर 12:30 के आस पास लगी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 3 गाडी पहुंची और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की जिसके बाद उस पर काबू पाया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चश्मीदो के मुताबिक, बिजली निर्माण प्रोजेक्ट से सटे बागस डिपो में अचानक आग लग गई। आग लगने से काफी गंभीर नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here