केंद्र सरकार द्वारा नवंबर 2019 के लिए 20.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 31 अक्टूबर को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने नवंबर के लिए देश के 535 मिलों को चीनी बिक्री का 20.50 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 2019 के लिए 21 लाख टन चीनी बिक्री की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर नवंबर 2018 की तुलना में इस बार 1.50 लाख टन कम चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने नवंबर 2018 के लिए 22 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, जून 2019 के महीने के लिए स्टॉक होल्डिंग ऑर्डर के उल्लंघन के लिए चीनी मिलों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया गया था। 2 चीनी मिलों को छोड़कर, अन्य चीनी मिलों से नोटिस का जवाब मिला है। 2 चीनी मिलों द्वारा बेची गई अधिक मात्रा को नवंबर 2019 के महीने में प्रस्तावित आवंटन से काट दिया गया है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

दिवाली जैसे त्यौहार के बावजूद चीनी मांग में कमी देखी जा रही है। इसके साथ-साथ बारिश भी और मुश्किलें बढ़ा रही है। अधिकांश चीनी मिलें गन्ना पेराई शुरू करने के लिए तैयार है और मौजूदा स्थिति को देख कर ऐसा लगता है की भारतीय चीनी उद्योग को चीनी अधिशेष को कम करने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

 नवंबर 2019 के लिए 20.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here