भारत में प्रति व्यक्ति चीनी की खपत में आई 2 किलोग्राम की कमी

नई दिल्ली : चीनी मंडी

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भारतीय चीनी को ना कह रहे हैं। कुछ लोग तो केवल चीनी ही नही मीठा खाने से परहेज कर रहे है। चीनी उद्योग के राष्ट्रीय संगठन, नेशनल फेडरेशन ऑफ़ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में चीनी की प्रति व्यक्ति खपत 2014-15 में लगभग 20.5 किलोग्राम से घटकर 2017-18 में 18.5 किलोग्राम हो गई है। 2017-18 में, भारत ने लगभग 320 लाख टन चीनी का उत्पादन किया और 250 लाख टन खपत की।

इस बीच, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने यह मान लिया है कि, सभी पैकेज्ड फूड में फैट, चीनी और नमक की मात्रा का विवरण होना चाहिए। हालांकि, चीनी उद्योग निकाय इस कदम का विरोध कर रहे हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here