मुद्रा योजना के तहत दिया गया 10 लाख करोड़ से अधिक का लोन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत पिछले साढे चार साल में 10 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के लोन जारी किये गए। सरकार ने सोमवार को एक प्रश्न के उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी।

गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु / सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपये तक का कर्ज़ देने के लिए 8 अप्रैल, 2015 को प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत 1 नवंबर 2019 तक 10 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के लोन जारी किये जा चुके हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि PMMY के तहत 1 नवंबर 2019 तक 20.84 करोड़ ऋण-खाते खाते खुले तथा इनके ज़रिये कुल 10.24 लाख करोड़ रुपये के लोन दिये गए हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here