महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में चीनी दिग्गजों की जोरदार वापसी

मुंबई: पिछले पांच वर्षों से दूर रहने के बाद, महाराष्ट्र में सत्ता के गलियारों में चीनी दिग्गज वापस आ गए हैं। सोमवार को उद्धव ठाकरे सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेने वाले 36 मंत्रियों में से 16 का चीनी मिलों से संबंध है।

पिछली देवेंद्र फडणवीस सरकार में सिर्फ चार मंत्रियों की तुलना में यह चार गुना ज्यादा है। NCP के तरफ से सबसे ज्यादा चीनी दिग्गजों को मौका मिला है, जिसमे उपमुख्यमंत्री अजित पवार और जयंत पाटिल भी शामिल है। कैबिनेट में चीनी दिग्गजों के जोरदार वापसी से अब राज्य में चीनी उद्योग सहित गन्ना किसानों की उम्मीद भी बढ़ गयी है। अब ऐसी अटकले लगायी जा रही है की राज्य में त्रस्त चीनी उद्योग को कुछ राहत मिलेगी।

मंत्रीमंडल में शामिल चीनी दिग्गज

पुणे : अजित पवार, दिलीप वळसे-पाटील

कोल्हापूर : हसन मुश्रीफ, सतेज पाटील, राजेंद्र पाटील-यड्रावकर

सांगली : जयंत पाटील, विश्वजित कदम

सातारा : बाळासाहेब पाटील, शंभूराजे देसाई

अहमदनगर : बाळासाहेब थोरात, शंकरराव गडाख, प्राजक्त तनपुरे

नांदेड : अशोक चव्हाण

जालना : राजेश टोपे

लातूर : अमित देशमुख

नाशिक: छगन भुजबल

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here