सोमेश्वर चीनी मिल के पुरस्कारों में श्रमिकों का बड़ा योगदान : अध्यक्ष पुरुषोत्तम जगताप

वाघवाडी : सोमेश्वर चीनी मिल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जगताप ने कहा की, सोमेश्वर मिल ने कुछ ही समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। मिल को लगातार 7 पुरस्कार मिलें है, और इसमें श्रमिकों को योगदान काफी बड़ा है। मकर संक्रान्ति के अवसर पर मिल द्वारा आयोजित समारोह में जगताप बोल रहे थे। मिल के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रासकर ने कहा की, मिल कर्मियों ने मिल की उन्नति के लिए अपना अहम योगदान दिया है। कार्यकारी निदेशक राजेंद्र यादव, प्रतापसिंह काकडे, मजदूर नेता तुकाराम जगताप, कैलास जगताप, संदीप भोसले ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर निदेशक उत्तम धुमाल, लक्ष्मण गोफने, नामदेव शिंगटे, महेश काकडे, दिलीप थोपटे आदि उपस्थित थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here