इस वर्ष गर्मी होगी सामान्य से ज्यादा: IMD

नई दिल्ली: कड़ाके की ठंड के बाद अब यह साल सामान्य गर्मी की तुलना में गर्म हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मार्च-मई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

‘आईएमडी’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गर्मी के तापमान में लगभग 0.5-1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। इन क्षेत्रों में औसत न्यूनतम तापमान में भी इसी तरह की वृद्धि होने की उम्मीद है।

देश के कोर हीट-वेव जोन यानी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा व तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने का साथ-साथ लू (लपट) का प्रभाव पिछले सालों से अधिक रहेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here