ब्राजील की मिलें चीनी उत्पादन के लिए कर सकती है ज्यादा गन्ना आवंटित

ब्राज़ीलिया: कंसल्टेंसी फर्म INTL FCStone ने कहा है की ब्राजील के केंद्र-दक्षिण क्षेत्र की मिलों द्वारा न्यूयॉर्क रॉ शुगर की कीमतों में सुधार के चलते नए सीजन में चीनी उत्पादन के लिए अधिक गन्ना आवंटित करने की उम्मीद है। नया सीजन अप्रैल से शुरू होगा।

ब्राजील में मिलों ने पिछले दो सत्रों में इथेनॉल उत्पादन पर ध्यान केंद्रित  किया था, जो उन्हें चीनी की तुलना में अधिक वित्तीय रिटर्न दे रहा था। चीनी की कीमतों में हालिया सुधार को देखते हुए, ब्राज़ील की मिलें फिर एक बार चीनी उत्पादन को बढ़ावा दे सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस बार अनुकूल मौसम की वजह से गन्ने की ज्यादा फसल होने का अनुमान है। आपको बता दे फ़िलहाल, विश्व में चीनी उत्पादन में कमी है, जिसकी मुख्या वजह थाईलैंड और भारत में कम चीनी उत्पादन होना है।

न्यूयॉर्क रॉ शुगर की कीमतों में हुई वृद्धि से उत्साहित ब्राज़ील की मिलें इस बार ज्यादा चीनी उत्पादन पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की गिरती कीमतों ने ब्राजील को इथेनॉल उत्पादन पर अधिक जोर देने में मदद की है। चीनी के अतिरिक्त उत्पादन ने कीमतों को कम कर दिया और मिलों ने अपने पसंदीदा इथेनॉल उत्पादन के तरफ रुख किया था क्योंकि गैसोलीन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here