कोरोनो वायरस महामारी: गन्ना किसानों का बकाया भुगतान चुकाने की मांग

लखनऊ : चीनी मंडी

केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को देश के कमजोर वर्गों को कोरोनोवायरस महामारी के चलते हो रहे आर्थिक पतन से बचाने के लिए एक राहत पैकेज की घोषणा करने के बाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के बकाया का तुरंत भुगतान करने की मांग उठाई। प्रसाद ने ट्वीट किया है कि, यूपी सरकार को किसानों को बकाया भुगतान करना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ट्वीट में उन्होंने कहा है कि, जब देश कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहा है तो हजारों करोड़ रुपये मिल मालिकों पर किसानों का बकाया है और सरकार को मालिकों को जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने का आदेश देना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रसाद ने गेहूं की फसल की कटाई सुनिश्चित करने और सरकार द्वारा इसे तुरंत खरीदने के लिए भी कहा।


फिलहाल प्रसाद खुद शाहजहाँपुर में अपने निवास पर होम क्वारंटाइन में रहे हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here