चीनी और अन्य आवश्यक वस्तुओं से भरे वाहनों में यात्रियों को अवैध रूप से परिवहन न करें : कलेक्टर दौलत देसाई

कोल्हापुर : चीनी मंडी

लॉकडाउन के चलते जिला कलेक्टर दौलत देसाई ने चेतावनी दी है कि, चीनी, अनाज, गैस, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करते समय अपने वाहन से यात्रियों को अवैध रूप से परिवहन न करें, अन्यथा उनपर कार्रवाई करनी होगी। कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने के लिए कोल्हापुर जिले में संचारबंदी का बड़ी गंभीरता से पालन किया हा रहा है। लेकिन, पुणे – मुंबई से कई लोग लोकप्रतिनिधीं के पत्र के साथ जिले में आ रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग चीनी, दूध, अनाज, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करनेवाले वाहनों से कोल्हापुर में दाखिल हो रहे हैं। जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, इस समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। जिला कलेक्टर देसाई ने चेतावनी दी कि, यात्रियों को अवैध रूप से परिवहन करनेवाले पर गुन्हा दाखिल किया जाएगा और वाहनों को जब्त किया जाएगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here