केंद्र सरकार द्वारा मई 2020 के लिए 17 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 29 अप्रैल को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने मई के लिए देश के 545 मिलों को चीनी बिक्री का 17 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

मई 2020 के लिए आवंटित कोटा मई 2019 के महीने के कोटे से 4 लाख टन कम है। गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा अप्रैल 2020 के लिए 18 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

देश भर में लॉकडाउन के कारण चीनी मिलें मार्च और अप्रैल 2020 के लिए आवंटित चीनी कोटे को बेचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं, क्यूंकि बाजार में मांग कम है। आपको बता दे, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण भी चीनी मिलों की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। इसी को देखते हुए आज जारी एक अधिसूचना में सरकार ने अप्रैल 2020 के लिए आवंटित चीनी बिक्री कोटे की समय अवधि 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

कोरोना वायरस के कारण चीनी उद्योग काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है, चीनी बिक्री में गिरावट के कारण मिलों के सामने राजस्व तरलता की गंभीर समस्या पैदा हुई है। भारत में घरेलू इस्तेमाल के लिए चीनी की बिक्री होती है, और मिठाइयों, फार्मास्यूटिकल्स और पेय पदार्थों में भी चीनी का बडी मात्रा में उपयोग किया जाता है। वर्तमान में, लॉकडाऊन के कारण ये सभी उद्योग भी बंद हैं। गर्मियों की शुरुआत के बाद कोल्ड्रींक्स, मिठाई सहित अन्य उद्देश्यों के लिए चीनी की अच्छी मांग रहती है। अब सब जगह लॉकडाऊन है, इसलिए चीनी की बिक्री बिल्कुल ठप हुई है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here