मुंबई: महाराष्ट्र राज्य पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 714 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटीव पाए गए है, जिसमें 648 सक्रिय मामले शामिल हैं। अब तक 61 अधिकारी इलाज के बाद ठीक हो गए हैं, जबकि पांच पुलिस अधिकारियों का कोरोना के कारण देहांत हो गया।
लॉकडाऊन अवधि के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले की 194 घटनाएं हुई हैं, और 689 संदिग्धों को इसके लिए गिरफ्तार किया गया है। देश भर मेंकोरोनावायरस पॉजिटीव मामलों की कुल संख्या 59,662 है, जिसमें 39,834 सक्रिय मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 17,846 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,981 मौतें दर्ज की गई हैं।
Audio Playerयह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.