मिस्र ने कहा उनके पास पांच महीने से अधिक के लिए है पर्याप्त चीनी

कोरोना संकट के कारण आयात और निर्यात बाधित हुआ है। जिसके चलते हर देश यह सुनिश्चित करने में लगा हुआ है की उनके पास आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त भंडार में है। कई देश यह भी सुनिश्चित कर रहे है की उनके पास चीनी का भंडार भी पर्याप्त हो। मिस्र भी चीनी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं को जमा करने में लगा था और अब इस देश के पास पांच महीने से अधिक की चीनी जमा है।

आपूर्ति मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि मिस्र के सामरिक भंडार में 2 मिलियन टन चीनी है, जो पांच महीने से अधिक की खपत के लिए पर्याप्त है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबुली ने हालही में कहा था की, कोरोनो वायरस महामारी के दौरान आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चीनी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के छह महीने तक के पर्याप्त भंडार को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here