महाराष्ट्र सरकार द्वारा कृषि राजस्व की सुरक्षा करने पर जोर

मुंबई : चीनी मंडी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को राज्य के प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात कर कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच कृषि राजस्व की रक्षा के तरीकों पर चर्चा की। लॉकडाउन से प्रभावित वित्त के साथ, सरकार ने कृषि मोर्चे पर स्थिति का जायजा लिया और विभिन्न मौसमी फसलों की खेती से राज्य को होने वाले राजस्व को संरक्षित करने के तरीकों पर चर्चा की। ठाकरे ने कहा कि, उनकी सरकार भारतीय रिजर्व बैंक के साथ खरीफ की बुवाई वाले किसानों के लिए फसल ऋण पर बातचीत कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ठाकरे ने कहा कि, किसानों को सरकार द्वारा हर मुमकिन सहायता की जाएगी। हमें यह देखने की जरूरत है कि, भविष्य में अनाज के मामले में बाजार का अनुमान लगाकर महाराष्ट्र क्या कर सकता है। हमें यह भी देखने की जरूरत है कि, गुणवत्तापूर्ण फसलों को बड़े पैमाने पर निर्यात कैसे किया जा सकता है। राज्य ने इस वर्ष खरीफ फसलों के उत्पादन के माध्यम से 44,025 करोड़ का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और अन्य उपस्थित थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here