केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2020 के लिए 21 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी; जून 2020 के कोटे के लिए कोई विस्तार की घोषणा नहीं

नई दिल्ली: 29 जून को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने जुलाई के लिए देश के 546 मिलों को चीनी बिक्री का 21 लाख टन कोटा आवंटित किया है। जून 2020 के कोटे के लिए सरकार द्वारा कोई विस्तार की घोषणा नहीं की गई है।

जुलाई 2020 के लिए आवंटित कोटा जुलाई 2019 के महीने के कोटे से 0.50 लाख टन ज्यादा है। इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा जून 2020 के लिए 18.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जून 2020 के महीने में, चीनी की न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की अफवाहों के कारण मिलर्स ने ताजा खरीद देखी थी। MSP 31 रुपये प्रति किलोग्राम से 33 रुपये प्रति किलोग्राम की अफवाह बाजार में चल रही थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के अनलॉक होने के कारण भी कुछ मांग देखी गई थी। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एक बार होटल, रेस्तरां, थिएटर, मॉल आदि खुलने के बाद, उद्योग में अच्छी मांग नजर आएगी।

आपको बता दे, कोरोना वायरस के कारण चीनी उद्योग प्रभावित हुआ है और जिसके चलते वे गन्ना बकाया चुकाने में भी विफल है। फिलहल चीनी उद्योग पूरी तरह से पटरी पर लौटने के लिए मशक्त कर रहा है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here