बलरामपुर चीनी मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन, गन्ना उत्पादन बढाने की जानकारी दी गई

बहराइच (उत्तर प्रदेश) : जगदीशपुर सोखा में बलरामपुर चीनी मिल की ओर से गन्ना किसानों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस गोष्ठी में किसानों को गन्ने की फसल की बुआई और उसकी देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीनी मिल के जीएम कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि, गन्ना फसल की देखभाल काफी महत्वपूर्ण है। फसल को विधिवत रूप से तैयार करना आवश्यक है।उन्होंने कहा, शरदकालीन गन्ने की फसल की बुआई के लिए सितंबर माह को सबसे उपयुक्त है।

उन्होंने किसानों को धान का खेत खाली होने पर तुरंत गन्ने की फसल की तैयारी करने की सलाह दी, ताकि समय का सदुपयोग हो सके और अच्छी पैदावार मिल सके। गन्ने के जमाव के बाद सीडड्रिल से सह-फसल की बुआई करने से दोनों फसलों की पैदावार में निश्चित वृद्धि होती है, भले ही यह प्रथा अभी अधिक प्रचलित न हो। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक हाजी वसीम शेरवानी, संजय सिंह, ओम मौर्य, सुनील यादव, मुत्तलिब, जमील खां, मेराज सहित कई किसान मौजूद रहे।इस अवसर पर किसानों के सवालों के जवाब भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here