बिहार : कृषि विभाग द्वारा गन्ना प्रसार पदाधिकारी पदों पर भर्ती की संभावना

पटना : बिहार कृषि विभाग भर्ती 2026 कृषि स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर लेकर आ सकती है। ‘फिजिक्स वाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, बिहार के गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना प्रसार पदाधिकारी (Sugarcane Extension Officer) की भर्ती के लिए एक संगठित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की योजना की घोषणा की है।

आपको बता दे की, बिहार सरकार ने राज्य में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने का फैसला किया है, और इसके तहत बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू किया जा रहा है, और साथ ही नई चीनी मिलें भी स्थापित करने की योजना बनाई गई है।चीनी मिलें पूरी क्षमता के साथ चलने के लिए प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढाने के प्रयास भी तेज किये गए है।गन्ना प्रसार पदाधिकारी सरकार के इस मिशन को आगे बढाने में मददगार साबित हो सकते है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से कराई जाएगी और इसमें 800 से अधिक पदों को भरा जा सकता है। जिन उम्मीदवारों के पास बी.एससी. एग्रीकल्चर (B.Sc Agriculture) की डिग्री है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। यह वार्षिक भर्ती बिहार में कृषि विस्तार प्रणाली को मजबूत करने और योग्य उम्मीदवारों को स्थायी सरकारी रोजगार देने के उद्देश्य से की जा रही है।

बिहार कृषि विभाग भर्ती 2026 के तहत राज्य में गन्ना प्रसार पदाधिकारी (ईख प्रसार पदाधिकारी) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया का संचालन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) करेगा, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनी रहे। बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक नोटिफिकेशन 2026 जल्द जारी होने की उम्मीद है।

इस भर्ती के तहत चयनित अधिकारी किसानों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी:गन्ना खेती के लिए तकनीकी मार्गदर्शन देना, कृषि विकास योजनाओं को लागू करना, आधुनिक खेती तकनीकों को बढ़ावा देना, और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने में सहायता करना। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार में कृषि सहायता प्रणाली को बेहतर बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here