बिहार : रीगा चीनी मिल का पेराई सत्र 26 फरवरी को होगा बंद

सीतामढ़ी : रीगा चीनी मिल का पेराई सत्र 26 फरवरी 2026 को बंद होने जा रहा है।मिल प्रशासन ने गन्ना किसानों से कहा है कि, चालू पेराई सत्र 26 फरवरी को बंद कर दिया जाएगा। मिल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि, निर्धारित तिथि के बाद गन्ना स्वीकार नहीं किया जायेगा। मिल द्वारा किसानों को अलाउंस जारी कर इसकी सूचना दी जा रही है।

मिल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि, यदि किसान 26 फरवरी तक अपना गन्ना नहीं पहुंचा पाते हैं तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मिल द्वारा गन्ना तौल और भुगतान की प्रक्रिया नहीं की जाएगी।किसानों से अपील की गई है कि, वे अपने बकाया गन्ने को प्राथमिकता के आधार पर मिल तक पहुंचाए।मिल प्रशासन ने किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य परिवहन साधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here