बिहार : चीनी मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन, गन्ना उत्पादन बढाने की दी गई जानकारी

बेगुसराय : राज्य सरकार और चीनी मिलों गन्ना उत्पादन बढाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी है। चीनी मिलों द्वारा किसानों में जागरूकता निर्माण करने के लिए प्रयास किये जा रहे है, ताकि उत्पदान बढ़ सके। क्षेत्र के रामपुर कचहरी ग्राम से दक्षिण गढ बहियार में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया था। किसान चितरंजन प्रसाद सिंह ने अध्यक्षता की।हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, हसनपुर चीनी मिल के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि गन्ना उत्पादन में आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हसनपुर चीनी मिल क्षेत्र में अभी गन्ना सर्वेक्षण चल रहा है।

हसनपुर चीनी मिल में ईख खेतों की जुताई, ईख की रोपाई, छिलाई,व कटाई को लेकर मशीन आ गयी है। इससे किसानों के ईख उत्पादन में लागत कम करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर हसनपुर चीनी मिल के मुख्य अभियंता टीकमगढ़ सिंह, डीजीएम रामा शंकर सिंह, सीडीओ शंभू चौधरी, ईख जमादार विपुल कुमार आदि ने बैठक को संबोधित किया। इस क्रम में किसान चंदन कुमार सिंह, सुधीर सिंह, सुधांशु प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, राम जपो सिंह आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here