बिहार : राज्य सरकार कोई भी एथेनॉल प्लांट बंद नही होने देगा, एथेनॉल बिक्री व्यवस्था भी सरकार की जिम्मेदारी

पटना : उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा कि, बिहार में देश में सबसे अधिक अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट लगे है, और सरकार एक भी प्लांट को बंद होने नहीं देगी। जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, मंत्री जायसवाल ने कहा एथेनॉल के बिक्री की व्यवस्था भी सरकार करेगी। एथेनॉल का कोटा भी बढ़ाया जाएगा। वह विधान पार्षद सच्चिदानंद राय एवं दिनेश सिंह के ध्यानाकर्षण पर सरकार का जवाब दे रहे थे।

खबर के अनुसार, सदस्यों ने सदन को बताया कि एथेनॉल प्लांट का उत्पादन महज 50 प्रतिशत रह गया है। कई प्लांट बंद भी हुए हैं, जिससे मक्के की कीमत 21-22 रुपये से घटकर 13-14 रुपये तक आ गई है। इस घाटे से किसान भी परेशान हैं। इस पर उद्योग मंत्री ने कहा कि, एथनाल प्लांट की समस्या को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर लौटा है। इसमें बिहार की विशेष परिस्थिति को देखते हुए एथेनॉल का कोटा बढ़ाने पर सहमति दी गई है। अभी बिहार में 11 डेडीकेटेड एथेनाल प्लांट है जिसका केंद्र सरकार से समझौता है। वहीं इसके बाद आठ अन्य एथेनाल प्लांट भी खुले हैं मगर इनका किसी तरह का समझौता केंद्र सरकार से नहीं है। फिर भी जो भी प्लांट बिहार में खुले हैं सरकार उनको किसी भी कीमत पर बंद होने नहीं देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here