भाकियू अराजनैतिक द्वारा 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य करने की मांग

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन शुरू होने से पहले गन्ने का मूल्य बढाने की मांग तेज हो गई है। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि, गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।चौधरी धर्मेंद्र मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के आवास पर किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार खाद्य वस्तुओं को सस्ते दामों पर बेचना चाहती है तो उसे किसानों को सब्सिडी देनी चाहिए। साथ ही किसानों को फसल का मूल्य पूरा मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रोग के कारण बासमती धान की पैदावार 50 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसान दीपावली का त्यौहार कैसे मनाएंगे। दीपावली के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष शेर पाल राणा, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश चौधरी, रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजू चौधरी, नानौता ब्लॉक अध्यक्ष सुमित चौधरी ठाकुर कुशलवीर, कुलबीर सिंह, चंद्रपाल, सतीश चौधरी, जॉनी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here