अमरोहा (उत्तर प्रदेश) : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक में चीनी मिल इसी माह में शुरू करने की मांग की गई।हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, संगठन ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि किसानों की धान की फसल तैयार है। लेकिन अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल चालू नहीं हुई है। जल्द ही क्रय केंद्रों पर तोल चालू की जाए। गन्ने की लागत को देखते हुए गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। चीनी मिलों को अक्टूबर माह में ही चलाया जाए। तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि आगामी 13 अक्तूबर को संगठन नेता राकेश टिकैत गजरौला आ रहे हैं।
किसानों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में गजरौला पहुंचे। 17 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किए जाने व 25 अक्टूबर को तहसील स्तरीय मीटिंग चीनी मिल कालाखेड़ा में आयोजित किए जाने की जानकारी दी। रोहतास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वृत पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजीव चौधरी, आनंदपाल सिंह, महेश ठाकुर, संजीव बालियान, शीशपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, रनवीर फौजी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।