छत्तीसगढ़ : संभाग आयुक्त द्वारा दुर्ग जिले में गन्ने की फसल पर जोर देने के निर्देश

दुर्ग : संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गन्ने और मिलेट्स फसलों की पैदावारी के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि, दुर्ग जिले में गन्ने की फसल पर जोर दिया जाए।उन्होंने कहा, गन्ना फसल से किसानों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, उन्होंने संयुक्त संचालक कृषि को गन्ने की पैदावारी के लिए शासन स्तर पर कृषकों को अनुदान राशि हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। राठौर ने संभाग अंतर्गत जिलों में रबी धान की फसल के बदले दहलन-तिलहन फसलों की क्षेत्राच्छादन में बढ़ोतरी करने निर्देशित किया। आयुक्त राठौर ने संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here