बांसवाड़ा : राजस्थाने सरकार ने भी एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू कर दिए है। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन कृषि अनुसंधान केंद्र (बांसवाड़ा) में एथेनॉल उद्योग परियोजना के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में मक्का उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिसका इस्तेमाल एथेनॉल उत्पादन में किया जायेगा।
इस कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और एथेनॉल आधारित उद्योगों से जुड़कर आय बढ़ाने का आह्वान किया। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान एथेनॉल परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत मक्का उत्पादन तकनीक, फसल प्रबंधन और इथेनॉल उद्योग में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों को यूरिया उर्वरक का वितरण किया गया।


















