बहराइच : जिले में किसानों को मक्के की खेती पसंद आ रही है, क्योंकि एथेनॉल उत्पादन के लिए मक्के की मांग लगातार बढ़ रही है। जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसानों से खरीदे गए मक्के की बिक्री पारले मिल को किया जा रहा है। मिल में मक्के से एथेनॉल का निर्माण किया जा रहा है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि, रबी सीजन में जिले में 25 हजार हेक्टेयर में मक्के की बोआई की गई थी। एक हेक्टेयर में 50 से 70 क्विंटल मक्के की पैदावार हुई थी। मक्का उत्पादन होने के बाद शासन के निर्देश पर पांच क्रय केंद्रों पर खरीद की गई थी। किसानों से खरीदी गई मक्के को पारले चीनी मिल परसेंडी में बिक्री कर दी गई। इस मक्के से एथेनॉल का निर्माण मिल द्वारा किया जा रहा है।

















