हरियाणा : मिल गेट पर किसान सेवा केंद्र, चीनी विक्रय केंद्र का शिलान्यास

कुरुक्षेत्र : डाहर सहकारी शुगर मिल के गेट के पास शुगर मिल के एमडी संदीप कुमार ने सोमवार को किसान सेवा केंद्र और चीनी विक्रय केंद्र का शिलान्यास किया।किसान सेवा केंद्र में किसानों को गन्ने से संबंधित दवा रियायती दरों पर मिलेगी। चीनी विक्रय केंद्र पर किसानों व आम जनता को शुगर मिल में बनने वाली रिफाइंड चीनी 10, 20 व 50 किलो की पैकिंग में मिलेगी।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, शुगर मिल का चीनी विक्रय केंद्र अभी पुराने शुगर मिल में ही स्थित है। अब नए शुगर मिल में चीनी विक्रय केंद्र की दुकान व स्टोर बनने पर उसको यहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। यहां पर ही वीटा का बूथ भी बनाया जाएगा। एमडी संदीप कुमार ने कहा कि, नये डाहर शुगर मिल में किसान सेवा केंद्र और चीनी विक्रय केंद्र बनने से किसानों व आम जनता को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शुगर मिल के सीएओ कैलाश चंद्र, चीफ इंजीनियर राजकुमार, चीफ केमिस्ट बीएस हुड्डा, अकाउंटेंट यशपाल, डिप्टी चीफ इंजीनियर रवि मान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here