हरियाणा: यमुनानगर में गन्ना समेत अन्य 11 हज़ार एकड़ से ज्यादा की फसलें प्रभावित

यमुनानगर : यमुना, सोम और पथराला नदियों के अलावा मौसमी नालों में आई बाढ़ के कारण जिले में 11,000 एकड़ से ज़्यादा की धान, गन्ना और चारे की फसलें प्रभावित हुई हैं। जगाधरी ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित ब्लॉकों में से एक है, जहाँ 4,105 एकड़ में फसलें बारिश और बाढ़ के पानी से प्रभावित हुई हैं।

छछरौली ब्लॉक में 3,178 एकड़ में धान, गन्ना और चारे की फसलें प्रभावित हुई हैं, जो जिले का दूसरा सबसे बड़ा प्रभावित क्षेत्र है। सरस्वती नगर ब्लॉक में भी पानी ने तबाही मचाई है, जहाँ 2,199 एकड़ में फसलें प्रभावित हुई हैं; और रादौर ब्लॉक में 944 एकड़ में फसलों का नुकसान हुआ है। सढौरा (556 एकड़) और बिलासपुर ब्लॉक (523 एकड़) में भी फ़सलें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सरकार ने प्रति एकड़ 7,000-15,000 रुपये की राहत राशि की घोषणा की है, लेकिन किसान संघ बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ट्रिब्यून में प्रकाशित खर के अनुसार, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष संजू गुंडियाना ने कहा, किसानों ने अब तक धान की फसल पर 20,000 रुपये प्रति एकड़ और गन्ने की फसल पर 50,000 रुपये प्रति एकड़ खर्च किया है। इसलिए सरकार को किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here