रियो डी जनेरियो: ब्राजील के रियो डी जनेरियो के उत्तर में पेट्रोपोलिस शहर में भारी बारिश और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 94 लोग मारे गए है।
रियो डी जनेरियो राज्य सरकार ने पेट्रोपोलिस शहर में घरों और कारों के बह जाने से बाढ़ और भूस्खलन से 94 लोगों की मौत की पुष्टि की है। लेकिन जब परिवार उनके शवों को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तब भी 17 फरवरी को यह स्पष्ट नहीं था कि कितने शव कीचड़ में फंसे हुए है। जबकि आपदा से 54 घर तबाह हो गए। 24 लोगों को बचाया गया है, जबकि 35 अन्य लापता हैं। ब्राजील में मंगलवार को भारी बारिश हुई, जिससे भूस्खलन और बाढ़ आ गई। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने अपने मंत्रियों को पेट्रोपोलिस में बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का काम सौंपा है।















