नरसिंहपुर : गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी किसानों ने बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल पर भुगतान टालने का गंभीर आरोप लगाया।
किसानों का कहना है कि साल भर की मेहनत के बाद गन्ना ही उनकी आय का एकमात्र जरिया है, लेकिन मिल प्रबंधन भुगतान करने में नाकाम सबी हुआ है।आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि महाकौशल शुगर मिल पर दबाव बनाकर उनका शत-प्रतिशत बकाया भुगतान कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि, यदि जल्द ही उनके बकाया भुगतान का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपने आंदोलन को और भी उग्र करेंगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसानों को समझाने और मिल प्रबंधन से बात करने का आश्वासन दिया गया है।


















