मध्यप्रदेश : एथेनॉल मिश्रण के लिए मक्का उत्पादन बढाया गया, लेकिन दाम गिरने से किसानों हो रहा है नुकसान

भोपाल : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को ज्यादा से ज्यादा मक्का उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया। केंद्र ने मक्का का समर्थन मूल्य 8 प्रतिशत बढ़ाकर 2400 रुपए प्रति क्विंटल तय किया, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।मध्य प्रदेश में एक साल में मक्का का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से ज्यादा और उत्पादन 21 लाख मीट्रिक टन बढ़ गया।भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, मक्का का एमएसपी 2400 रूपये तय किया गया था, लेकिन किसानों को औसत 1500 से 2000 रूपये मिल रहे है, जिससे वे नाखुश है।

खबर के अनुसार, प्रदेश में करीब 85 लाख किसान हैं, इनमें 15 लाख से अधिक मक्का उगाते हैं। इस साल उत्पादन बंपर हुआ है, वहीं कैटल फीड और एथेनॉल के लिए मांग नहीं रही। एथेनॉल में मक्का की जगह सस्ते विकल्प (टूटे चावल) का उपयोग हो रहा है। वैश्विक डिमांड भी कम रही, इसलिए दाम गिरे। 2024 में 2100-2200 रूपये दाम मिले थे जबकि 2023 में 1800-1900 तक दाम थे। 2021 -22 कोरोना काल में मक्का एक्सपोर्ट कराया गया था। 2017 -18 में दाम गिरने पर भावांतर के जरिये भरपाई की गई थी।

कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष केदार सिरोही ने भास्कर को बताया की, मालवा निमाड़ के जिलों में तो मक्का 800 से 900 रुपए तक बिका।मक्का एक साल से समर्थन मूल्य से आधे दामों में बिक रहा है। अब ट्रेड डील से अमेरिका से अगर सस्ता कैटल फीड भारत में आएगा तो मक्का किसानों को काफी नुकसान होगा। हालांकि, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने हाल में दावा किया था कि गेहूं, मक्का और डेयरी उत्पाद अमेरिका से नहीं आने दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here