मुंबई : स्वराज ग्रीन पावर एंड ईंधन (Swaraj Green Power & Fuel) कंपनी महाराष्ट्र के फलटण (सातारा) में एशिया की सबसे बड़ी एथेनॉल उत्पादन यूनिट की स्थापना करेगा। इस प्लांट की लक्षित क्षमता प्रतिदिन 1,100 KLPD होगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण में, इसमें 500 KLPD प्रतिदिन की क्षमता होगी और दूसरे चरण में, क्षमता 1,100 KLPD तक बढ़ा दी जाएगी। यूनिट प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) द्वारा आपूर्ति की गई प्रौद्योगिकी के आधार पर कच्चे माल के रूप में गन्ना का रस और बायो सिरप का उपयोग करेगी। यह यूनिट पूरी क्षमता के साथ शुरू होने के बाद भारत और एशिया में एथेनॉल उत्पादन का सबसे बड़ा उत्पादक बन जाएगी।
फाइनेंसियल एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक स्वराज और प्राज इंडस्ट्रीज ने अब 500 KLPD क्षमता तक विस्तार के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। स्वराज समूह के संस्थापक और प्रमोटर रणजीतसिंह नाईक – निम्बालकर ने कहा, वे भारत सरकार के एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम (ई 20) आगे ले जाने की कोशिश कर रहें है। प्राज के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने कहा कि, स्वराज समूह हमेशा कुशल संयंत्र संचालन सुनिश्चित करने के लिए अभिनव प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए तैयार थे। चौधरी ने कहा कि, यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के एथेनॉल सम्मिश्रण के लक्ष पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Great project