महाराष्ट्र : कोल्हापुर से एथेनॉल लेकर गोवा की ओर जा रहा टैंकर पलटा, चालक घायल

कोल्हापुर : सोमवार रात एथेनॉल ले जा रहा एक टैंकर करुळ घाट में पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर से एथेनॉल का रिसाव शुरू हो गया, लेकिन वैभववाड़ी और गगनबावड़ा पुलिस तथा अग्निशमन दल की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, टैंकर कोल्हापुर से एथेनॉल लेकर गोवा की ओर जा रहा था। करुळ घाट में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे टैंकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर में ही फंसा रह गया था।

घटना की सूचना मिलते ही वैभववाड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।पुलिस निरीक्षक मनोज सोनवलकर के नेतृत्व में पुलिस टीम, अग्निशमन दल और गगनबावड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत कार्य शुरू किया। चालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन, जेसीबी और फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।इस दौरान कोल्हापुर से पहुंचे अग्निशमन दल ने इथेनॉल के रिसाव को नियंत्रित किया और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here