परभणी: विधायक सुरेश धस ने कहा की, गन्ना श्रमिकों और ठेकेदारों की समस्याओं को सुलझाए बिना हम चुप नही बैठेंगे। विधायक धस ने परभणी जिले के पाथरी और गंगाखेड में गन्ना श्रमिक और ठेकेदारों के साथ चर्चा करने और उनकी मांगो और समस्याओं के बारे में जानने के लिए बैठकें की। गोपिनाथराव मुंडे प्रतिष्ठान की ओर से बैठक का आयोजन किया गया था। वह उस समय बात कर रहें थे। उन्होंने कहा की, मजदूरी बढ़ोतरी, परिवहन शुल्क वृद्धी, एकमुश्त कमिशन बढ़ोतरी और बिमा कवर आदि मांगे को पूरी करने के लिए मिल मालिकों को मजबूर किया जायेगा। पूर्व विधायक रामप्रसाद बोर्डिकर ने कहा की, गन्ना श्रमिकों की मांगे कई सालों से पूरी नही हुई है, इस बार अगर मांगे पूरी नही की गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ सकता है।
यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.















