मॉनसून ने बदली चाल, मुंबई हुई बारिश से बेहाल

मुंबई : मुंबई और उसके उपनगरों में बीती रात और आज सुबह भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की खबर सामने आ रही है और इसका यातायात पर भी असर पड़ा है।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट की गई तस्वीरों में सायन की सड़कों पर पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। अंधेरी, घाटकोपर, चेंबूर और पनवेल में भी लोग पानी के बीच से गुजरते देखे जा रहे है।

अधिकारियों ने कहा कि मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे दोनों मार्गों पर सामान्य रूप से चल रही हैं।हालांकि कई निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण कुछ रूटों पर बसों का मार्ग बदल दिया गया है।

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के दस्तों को तैयार रखने का निर्देश दिया। सीएम कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव के साथ चर्चा की और सभी संबंधित जिलों के संरक्षक सचिवों को सतर्क रहने और स्थिति को नियंत्रित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री स्वयं कोंकण क्षेत्र के सभी जिलों के जिला कलेक्टरों के संपर्क में हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगले कुछ दिनों में भारी बारिश से जान-माल का नुकसान न हो। विशेष रूप से रायगढ़, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में, सीएम ने नागरिकों को बारिश के कारण बढ़ते पानी और बाढ़ की स्थिति के बारे में सूचित करने और निकासी के लिए उपयुक्त स्थानों पर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। शिंदे ने अधिकारियों को मुंबई की स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।

शिंदे ने अधिकारियों को चिपलून की स्थिति पर कड़ी नजर रखने और बार-बार निर्देश देकर नागरिकों को चेतावनी देने का भी निर्देश दिया। पिछले 12 घंटों में मुंबई में पिछले 12 घंटों में 95.81 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी राज्य में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमे मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और कई अन्य क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि, अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में भारी से बहुत भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here