महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों में 278 पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का कहर दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है, जिससे राज्य सरकार की चिंताए और बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 278 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। इसके साथ, महाराष्ट्र पुलिस कर्मियों के बीच कुल 1,666 पॉजिटिव मामले हो गए है, जिनमें 473 इलाज के बाद ठीक हुए और 16 की मौत हुई हैं। वर्तमान में, 1,177 सक्रिय पॉजिटिव मामले हैं।

ANI के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी COVID-19 संबंधित कार्रवाई रिपोर्ट में जानकारी दी कि, कोरोना वायरस संबंधित गतिविधियों के दौरान ड्यूटी पर रहते हुए 86 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, और लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले के मामलों में 823 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में अब तक 41 स्वास्थ्य सेवा अधिकारियों पर हमला किया गया है। अब तक कुल 22,543 लोगों को लॉकडाउन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है, 69,046 वाहन जब्त किए गए और अपराधियों से 5,19,63,497 जुर्माना वसूला गया।

COVID-19 के कारण महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

Audio Player

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here